Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाल श्रम मुक्त यूपी अभियान:ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित, बच्चों...

श्रावस्ती में बाल श्रम मुक्त यूपी अभियान:ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर


ब्लॉक जमुनहा की ग्राम पंचायत पटना और मल्हीपुर खुर्द में “बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश – शिक्षा का वादा, एक नया इरादा” अभियान के तहत ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों की अध्यक्षता ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक ने की। बैठकों के दौरान बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, बाल श्रम में लगे बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बीओसीडब्ल्यू (BOCW) के तहत ई-श्रम कार्ड बनवाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बैनर और पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को बाल श्रम के दुष्परिणामों और बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं और समुदाय के अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठकों में समस्त विद्यालय स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, आशा, एएनएम और अन्य संबंधित हितधारक उपस्थित रहे। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से अभिषेक जी तथा देहात इंडिया संस्था से मोहम्मद यूसुफ, सारजन वर्मा और सरोज पटेल भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments