#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में स्कूल से लौट रहे एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह जिला कारागार में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है। यह दुर्घटना लालगंज थाना क्षेत्र के दसकोलवा के पास हुई। एक अनियंत्रित कार ने सामने से आ रहे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए नजदीकी चिकित्सालय और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षक की पहचान अखिलानंद यादव के रूप में हुई है। टीचर की पत्नी सरिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति महादेवा स्थित एसडीएस एकेडमी में शिक्षक थे। शुक्रवार को वह स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दुर्घटना कार चालक अखिलेश मिश्रा की लापरवाही के कारण हुई। अखिलेश मिश्रा बस्ती जिला कारागार में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। लालगंज एसओ विनय पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक अखिलेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बेकाबू कार ने ऑटो को रौंदा, शिक्षक की मौत:बस्ती में स्कूल से लौट रहे थे, गाड़ी चला रहा जिला जेल का फार्मासिस्ट गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












