Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पकड़ी में श्रीमद्भागवत कथा शुरू:कथावाचक ने बताए कथा श्रवण के लाभ

पकड़ी में श्रीमद्भागवत कथा शुरू:कथावाचक ने बताए कथा श्रवण के लाभ


इटवा क्षेत्र के ग्राम पकड़ी चौधरी में आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लाभ बताए। गुरुवार रात्रि को आयोजित प्रथम दिन की कथा में आचार्य शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के जीवन में सुख-शांति आती है और क्लेशों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी को कथा सुनने का आह्वान किया। आचार्य शास्त्री ने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में आपसी भाईचारे और मित्रता के साथ रहना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों पर चलने की बात कही, जिससे जीवन के अंधकारों से मुक्ति मिल सके। मुख्य यजमान हुसेनी विश्वकर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 16 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगी। 24 मार्च को कथा की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर तुलसी विश्वकर्मा, बिशंभर गंगाराम, आशीष, बृजभान, शिव कुमार दयाराम, सुभाष प्रसाद, रमाकांत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments