#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को प्रशिक्षण पूरा करने वाले रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान में ‘बड़ा भोज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) बस्ती यशवीर सिंह ने आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया। डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी यशवीर सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। अधिकारियों ने अपने हाथों से आरक्षियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्यागी ने सभी आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एसपी यशवीर सिंह ने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह और प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
डीआईजी-एसपी ने ट्रेनी सिपाहियों के साथ किया भोजन:’बड़ा भोज’ कार्यक्रम में अधिकारियों ने बढ़ाया जवानों का मनोबल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












