Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सेंट प्रभा एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन:सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में अनन्या...

सेंट प्रभा एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन:सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में अनन्या यादव ने पाए 96.4% अंक

#बस्ती_न्यूज

सेंट प्रभा मेमोरियल एकेडमी पचवस के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अनन्या यादव ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी छात्रों में आयुष जायसवाल ने 94.4 प्रतिशत, ईशांत सिंह ने 93.2 प्रतिशत, अंश सिंह और अश्विनी सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उज्ज्वल सिंह और अदिति सिंह ने 90.6 प्रतिशत, विजेंद्र ठाकुर ने 90.2 प्रतिशत, माही सिंह और अनंत द्विवेदी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के डायरेक्टर सेवानिवृत्त कर्नल अभय सिंह और प्रधानाचार्य सावित्री सोनी ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर सतीश कुमार सिंह, शिक्षक शुभम विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, बृजेश त्रिपाठी, प्रखर धर द्विवेदी, अमरदीप पाल, राघवेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, जय सिंह और अर्पित मिश्रा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments