सिसवा नगरपालिका के सुभाष नगर वार्ड में गुरुवार को 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना एक बहुभोज समारोह के लिए टेंट लगाते समय हुई। गांधीनगर वार्ड निवासी आदित्य विश्वकर्मा (20) गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे सुभाष नगर वार्ड में टेंट लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान वे ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा और नवीन मद्धेशिया, आदित्य के परिजनों के साथ उसे सिसवा सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि नगर में कई स्थानों पर हाईटेंशन तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिसके कारण पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि यदि तारों को दुरुस्त नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। इस संबंध में सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बहुभोज समारोह में टेंट लगाते वक्त करंट से युवक झुलसा:सिसवा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












