Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चेयरमैन पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी:परिवार को भी निशाना बनाया, पुलिस...

चेयरमैन पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी:परिवार को भी निशाना बनाया, पुलिस ने दर्ज किया केस


डुमरियागंज के बढ़नीचाफा नगर पंचायत चेयरमैन धर्मराज वर्मा और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति द्वारा की गई इन टिप्पणियों को लेकर लोगों में नाराजगी है। भवानीगंज पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता प्रमोद पुत्र ध्रुवराज, जो बढ़नीचाफा के निवासी हैं, ने थानेदार को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार चेयरमैन और उनके परिवार को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा है। तहरीर के अनुसार, बढ़नीचाफा के भूर्राडीह निवासी अनिल पटेल पुत्र स्व. हृदयराम चेयरमैन धर्मराज वर्मा के खिलाफ आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों का प्रयोग करता है। प्रमोद ने बताया कि आरोपी चेयरमैन की मां, बहन और पिताजी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा, वह चेयरमैन को जान से मारने की धमकी भी देता है। इन कृत्यों से चेयरमैन और उनके परिवार के सम्मान व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments