Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमुनहा में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर भगाने...

जमुनहा में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप था, जेल भेजा


श्रावस्ती में गुरुवार को नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अताउर्रहमान पिता शमशुद्दोहा निवासी तिवारीगांव, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे बेगमपुर तिराहा के पास ग्राम बेगमपुर क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर बीते 24 अप्रैल को थाना हरदत्तनगर गिरण्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भिनगा भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments