Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साउघाट की दलित बस्ती में धंसा भरोसा:हैंडपंप लगाने में बरती गई भारी...

साउघाट की दलित बस्ती में धंसा भरोसा:हैंडपंप लगाने में बरती गई भारी लापरवाही, पानी भरने में हो रही समस्या

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट की ग्राम पंचायत गंधार के दलित बस्ती में प्रधान द्वारा लगाए गए एक हैंडपंप के धंसने का मामला सामने आया है। हैंडपंप लगाने के बाद उसके चारों ओर मिट्टी की सही ढंग से भराई नहीं की गई, जिसके कारण यह नीचे की ओर धंसता जा रहा है। इससे हैंडपंप का स्तर घट गया है और ग्रामीणों को पानी निकालने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों अरुण राज, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार और शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मिट्टी की उचित भराई न होने के कारण ही हैंडपंप नीचे जा रहा है। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments