सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 43वीं वाहिनी, सिद्धार्थनगर की अलीगढ़वा सीमा चौकी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 18 अप्रैल 2026 को अवैध पेड़ कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बरईपुर गांव के पास सीमा स्तंभ संख्या 548 के निकट भारतीय क्षेत्र से 11 बोटा लकड़ी जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुछ लोग अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करते पाए गए। सुरक्षा बलों को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से 10 बोटा आंवला और 1 बोटा महुआ की कटी हुई लकड़ी बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अकरम हुसैन (52 वर्ष), पुत्र अजिजुल्लाह, निवासी ग्राम पिपरहवा, पोस्ट पचगवा, बर्डपुर नं-02, थाना कपिलवस्तु, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में बताई। जब अकरम हुसैन से लकड़ी कटान संबंधी वैध अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद, बरामद लकड़ी और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए वन विभाग कार्यालय नौगढ़ को सौंप दिया गया। 43वीं वाहिनी SSB भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है। बल द्वारा सीमा पर अवैध तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवाएं, अवैध मुद्रा और वन्यजीव उत्पादों को जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरईपुर में 11 बोटा लकड़ी जब्त:एक व्यक्ति गिरफ्तार, अवैध पेड़ कटान पर SSB-वन विभाग की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












