Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सफाईकर्मी विनय वर्मा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:कुल्हाड़ी बरामद; मर्डर के बाद शव...

सफाईकर्मी विनय वर्मा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:कुल्हाड़ी बरामद; मर्डर के बाद शव को नहर पर फेंका था

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने सफाईकर्मी विनय वर्मा हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए आरोपी संदीप वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक की मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की है। यह गिरफ्तारी शनिवार को जमौलिया कट, NH 28 बस्ती-अयोध्या मार्ग से की गई। थाना छावनी पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले का खुलासा हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप वर्मा (22) पिता स्वर्गीय रामसुख वर्मा के रूप में हुई है। वह ग्राम अकला डड़वापुर, थाना छावनी, जनपद बस्ती का निवासी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी संदीप वर्मा ने बताया कि मृतक विनय वर्मा उसकी रिश्ते की बहन को परेशान करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि संदीप ने कुल्हाड़ी से विनय की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार, सीनियर सब-इंस्पेक्टर सत्येंद्र यादव, उपनिरीक्षक सभाजित मिश्रा, सब-इंस्पेक्टर शोभा यादव (थाना छावनी), प्रभारी एसओजी विकास यादव और प्रभारी स्वाट टीम शेषनाथ यादव शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments