#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के भानपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से मौके पर ही 4 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष 39 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं से सहजता से बात करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 27 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त, पुलिस से 5, विकास से 5, विद्युत से 2, निबंधन से 2, पीडब्ल्यूडी से 1 और वन विभाग से 1 शिकायत दर्ज की गई। असनहरा निवासी बजरंगी लाल ने गांव में बंदरों के आतंक की शिकायत की। उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ बंदरों को पकड़वाने की मांग थी। बजरंगी लाल ने आरोप लगाया कि वन विभाग और खंड विकास अधिकारी द्वारा फर्जी शासनादेश का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं, और उन्होंने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मुनियाव निवासी देवांश पांडे ने अपने पिता की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति पर लेखपाल द्वारा वरासत (उत्तराधिकार) दर्ज न करने की शिकायत की। इस अवसर पर तहसीलदार भानपुर पंकज कुमार, नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव, नायब तहसीलदार पूजा वर्मा, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण सिंह, खंड विकास अधिकारी रामनगर राजेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक पिंटू पांडे सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भानपुर तहसील दिवस में 43 मामले आए, 4 का निस्तारण:शेष 39 संबंधित विभागों को सौंपे गए, एसडीएम ने की सुनवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












