महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा प्रेमी के बयान के बाद हुआ। 16 अप्रैल की रात करीब 11 बजे भवानीपुर के अमहिया टोला में रवि मद्धेशिया (21) अपने घर के बाहर गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ मिला। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
रवि के परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी लाल बहादुर प्रसाद और उसके बेटों कमलेश, अमलेश व दुर्गेश ने रवि को बुरी तरह पीटा था। परिजनों ने बताया कि रवि का लाल बहादुर की बेटी सुनीता (19) से प्रेम संबंध था। आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते 16 अप्रैल की रात सुनीता के पिता और भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद, उन्होंने कथित तौर पर सुनीता के शव को पीपीगंज थाना क्षेत्र के सिसई घाट, राप्ती नदी किनारे ले जाकर देर रात दाह संस्कार कर दिया। घटना के अगले दिन 17 अप्रैल को घायल रवि के परिजनों ने पनियरा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाल बहादुर प्रसाद और उसके तीनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या करने और शव को सिसई घाट पर जलाने की बात स्वीकार की है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर अंकुर गौतम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दाह संस्कार स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार:महराजगंज में घायल प्रेमी के बयान से खुला मामला, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












