सिसवा के चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, वहीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क किताबें प्रदान की गईं। विद्यालय के उप प्रबंधक प्रदीप कुमार तुलस्यान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य निरंकार सिंह ने शिक्षा के प्रति बच्चों के समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समन्वय ही सफलता का मूल मंत्र है। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना के उपरांत उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सभी विषयों की निःशुल्क किताबें भी भेंट कीं। कार्यक्रम का संचालन विंद्रेश त्रिपाठी और आलोक सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामदेव तुलस्यान, अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष हरिराम भालोटिया, वरिष्ठ सदस्य विपिन तुलस्यान, प्रहलाद अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, मनीष पांडेय, बृजेश तिवारी, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, उदय प्रकाश मिश्र, बालमुकुन्द यादव, मनोज पटेल, बिहारीलाल यादव, रजनीश पाण्डेय, रजनीश श्रीवास्तव, आशुतोष दूबे, मारकण्डेय, अरूण कुमार सिंह और मोनिका जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा के कॉलेज में परीक्षाफल वितरण:मेधावी छात्र सम्मानित, प्रथम स्थान पाने वालों को मिलीं निःशुल्क किताबें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












