गोरखपुर,इंडियन डेंटल एसोसिएशन गोरखपुर ब्रांच वह वूमेन डेंटल काउंसिल गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान द्वारा आज 18 अप्रैल दिन शनिवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम पर एक सीडीई प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रेसीडेंट डॉ अनुराग श्रीवास्तव , सेक्रेटरी डॉ ए एन शर्मा, व स्पीकर डॉ अंजलि चंद्राव चीफ गेस्ट डॉ रश्मि श्रीवास्तव के साथ सभी फीमेल एग्जीक्यूटिव मेंबर द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम मे आइडिए गोरखपुर ब्रांच के स्पीकर डॉ अंजलि चंद्रा जो मैक्स सुपर हॉस्पिटल सकेत न्यू दिल्ली से आई थी यह गाइनेकोलॉजिस्ट ऑंकोलॉजिस्ट है डॉ चंद्रा ने बताया की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर एक बहुत ही आम सी समस्या हो गई है इस समस्या को हम डायग्नोज करके काफी हद तक दूर कर सकते हैं इसके लिए हमको हर दो वर्ष पर कम से कम एक बार डॉक्टर को अपना रूटीन चेकअप कराना बहुत जरूरी है जिससे समस्या का रोकथाम हो सकता है डॉक्टर चंद्रा ने बताया कि यह सर्वाइकल कैंसर की समस्या एचपीवी वायरस के वजह से होती है इस समय इसका टीकाकरण भी शुरू हो गया है गवर्नमेंट की तरफ से या टीका 7 से 14 साल के बीच के बच्चों को लगाया जाएगा जिससे इसकी रोकथाम काफी हद तक की जा सकती है।
कैंसर को रोकथाम करने के लिए किसी भी प्रकार की अगर कोई भी गांठ और ना ठीक होने वाला घाव अगर आपको होता है तो एक बार जरूर आप विशेषज्ञ डॉक्टर से दिखाएं।
*इस कार्यक्रम में डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ ए एन शर्मा , डॉ प्रियंका वर्मा,डॉक्टर अंकित जायसवाल,डॉक्टर मोनिका मिश्रा,डॉ शालिनी शर्मा ,डॉक्टर मीनाक्षी राय ,डॉ गरिमा श्रीवास्तव , डॉ सोनी गुप्ता, डॉ मोनिका श्रीवास्तव, डॉक्टर आकांक्षा श्रीवास्तव,डॉ आभा सिंह, डॉ सुगंधा गुप्ता डॉ शिल्पा सिंह डॉक्टर अनीता डॉ प्रमिला व आई.डी.ए. के सभी सम्मानित मेंबर्स उपस्थित थे।
इस सीडीई प्रोग्राम को ऑर्गेनाइज करने के लिए डॉक्टर प्रियंका वर्मा,अंकिता जसवाल व मैक्स हॉस्पिटल सकेत न्यू दिल्ली को विशेष धन्यवाद और आभार*ब्यक्त किया गया।












