महराजगंज में बाइक सवार दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रैक्टर से टोचन कर ले जा रहा जनरेटर अचानक खुल गया। अनियंत्रित होकर सड़क पर बाइक से टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी की दंपती करीब 2 फीट हवा में उछलकर रोड पर जा गिरे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं खून अधिक बह जाने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भिजवाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। आरोपी चालक वाहन समेत हिरासत में ले लिया गया है। घटना निचलौल थाना क्षेत्र की है। टोचन में लापरवाही बनी हादसे की वजह स्थानीय लोगों के अनुसार, एक वाहन द्वारा जनरेटर को टोचन (खींचकर) ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जनरेटर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच आ गया। उसी वक्त सामने से आ रही बाइक सीधे जनरेटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पुरुष और महिला उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शिनाख्त में जुटी पुलिस, चालक की तलाश जारी फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के थानों और जनपदों को भी सूचना दी गई है। जनरेटर को टोचन करने वाले वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह असुरक्षित तरीके से भारी सामान ले जाना सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ऐसे मामलों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में जनरेटर से टकराकर दंपती की मौत:पिकअप से टोचन कर जाते समय हुई टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे, चालक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












