मधवलिया स्थित जिला गोसदन में शनिवार को गौसेवकों ने वेतन वृद्धि न होने से नाराज होकर हड़ताल कर दी और सामूहिक इस्तीफा देने पर अड़ गए। अचानक हुए इस विरोध से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई। गौसेवकों का कहना है कि मौजूदा महंगाई के दौर में मात्र 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि इस वेतन में घर-गृहस्थी चलाना तो दूर, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी समा सिंह मौके पर पहुंचीं और गौसेवकों से वार्ता की। उन्होंने काम पर लौटने का अनुरोध करते हुए वेतन वृद्धि के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। अधिकारी के आश्वासन के बाद गौसेवकों ने फिलहाल एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए काम पर लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि तय समय में मांगें पूरी न होने पर वे दोबारा हड़ताल और सामूहिक इस्तीफे का कदम उठाएंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
‘साहब! ₹252 मजदूरी पर गुजारा मुश्किल’:मधवलिया में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल, गौसेवकों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












