Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महादेवा-कुदरहा मार्ग पर गहरे गड्ढे:जर्जर सड़क से हादसे का खतरा बढ़ा, मरम्मत...

महादेवा-कुदरहा मार्ग पर गहरे गड्ढे:जर्जर सड़क से हादसे का खतरा बढ़ा, मरम्मत की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज क्षेत्र में मुंडेरवा-कुदरहा मार्ग की स्थिति लगातार खराब हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे बड़े सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए दैनिक आवागमन का मुख्य जरिया है। स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments