#बस्ती_न्यूज
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने शनिवार देर शाम जीआरपी थाना बस्ती का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण श्रावण मास मेला, कांवड़ यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया गया। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी थाना बस्ती के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार और थाना कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा के लिए ड्यूटी चार्ट और एस्कॉर्ट ड्यूटी की समीक्षा की। थाना प्रभारी बस्ती को सावन स्पेशल ट्रेनों में एस्कॉर्ट लगाकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा और दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति भी जांची गई। पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी थाना बस्ती के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी की। उन्होंने सभी को सतर्क रहकर पूरी निष्ठा से कार्य करने और यात्रियों के साथ मृदु व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी ली और प्रभारी निरीक्षक को उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के बाद, पुलिस अधीक्षक ने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग और वेटिंग हॉल का पैदल गश्त किया। उन्होंने जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बस्ती बांके लाल को श्रावण मास मेला और कांवड़ यात्रा के दौरान अलर्ट रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। दंगा नियंत्रण उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने के भी निर्देश दिए गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रेलवे एसपी गोरखपुर ने जीआरपी बस्ती का किया निरीक्षण:कांवड़ यात्रा और यात्री सुरक्षा के मद्देनजर दिए आवश्यक निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












