महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-खोरनैया पुल के पास शनिवार देर रात एक बोलेरो अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कुआँचाप निवासी दयाराम निषाद की बोलेरो को गांव का ही एक युवक शनिवार शाम रिश्तेदारी में एक महिला को छोड़ने गया था। देर रात कैम्पियरगंज की ओर से लौटते समय मुजुरी-खोरनैया पुल के पास पनियरा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी ओर पानी में गिर गई और डूबने लगी। बोलेरो में तीन लोग सवार थे। सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि जहां वाहन गिरा, वहां पानी अधिक गहरा नहीं था, जिससे उन्हें निकलने में आसानी हुई। घटना की सूचना तत्काल वाहन मालिक दयाराम निषाद को दी गई। रविवार सुबह क्रेन की मदद से बोलेरो को पानी से बाहर निकाला गया। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो सड़क से उतरकर पानी में चली गई थी। रविवार को क्रेन बुलाकर वाहन को बाहर निकलवा लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो पानी में गिरी:महराजगंज में तीन लोग सुरक्षित, वाहन क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











