Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिवनगर डिडई पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार:शांति व्यवस्था बनाए रखने...

शिवनगर डिडई पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार:शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुई कार्रवाई, अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए होगी कार्रवाई


सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों को रोकने लिए कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत, 18 अप्रैल को पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में शिवनगर डिडई पुलिस टीम ने इन व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का चालान कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रेम चौरसिया पुत्र कमल चौरसिया (निवासी महोखवा, थाना बांसी), रामकेश चौरसिया पुत्र पहलू चौरसिया, अमरनाथ पुत्र पहलू चौरसिया (निवासी जोगियाखुर्द, थाना शिवनगर डिडई), यशोदा चौरसिया पत्नी रामकेवल चौरसिया (निवासी जोगिया बुजुर्ग) और राजमति पत्नी पवन कुमार (निवासी डिडई, थाना शिवनगर डिडई) शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उदय सिंह और महिला हेड कांस्टेबल मंजू मौर्या प्रमुख रूप से शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments