सुजौली इलाके के कैलाशपुरी स्थित करीब 80 वर्ष पुराने त्यागी बाबा कैलाशनाथ मंदिर में शनिवार को महंत का चुनाव संपन्न हुआ। दो वर्ष बाद कमेटी के माध्यम से कराए गए इस चुनाव में जयरामदास उर्फ मुंशी बाबा को मंदिर का नया महंत चुना गया। चुने गए महंत को अन्तर्वेद महंत गोकुलदास ने विधिविधान के साथ महंत की गद्दी सौंपी। प्रधान प्रतिनिधि चहलवा प्रीतम निषाद ने बताया कि नव नियुक्त महंत, त्यागी बाबा के शिष्य रहे हैं। कमेटी ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया। मंदिर की अन्य व्यवस्थाओं के लिए कमेटी ने बाबा लाल साहब और बाबा बब्बनदास को जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्हें महंत का सहयोगी बनाया गया है। चुनाव के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कमेटी संरक्षक फत्ते नारायण चौधरी, अध्यक्ष राजेश महतो, पूर्व प्रधान राजेन्द्र भगत, राजेश मौर्य, प्रेम निषाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
80 साल पुराने कैलाशनाथ मंदिर में महंत का चुनाव:जयरामदास उर्फ मुंशी बाबा को सौंपी गद्दी, कमेटी ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












