जिलाधिकारी एवं पुलिस ने तहसील दिवस में आयी 03 शिकायतों का किया मौके पर निस्तारण*
श्रावस्ती, 18 अप्रैल, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुना तथा उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 03 शिकायतों का तुरंत मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से भी जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समयपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस भिनगा में कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस जमुनहा में 15 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुनील कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-6, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डा0 अजीत कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।












