नवाबगंज, बहराइच। जमोग चरदा स्थित पं. राधे श्याम पांडेय सरस्वती इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 08:00 बजे से शुरू हुए इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रिया भार्गव, रुक्मिणी सिंह और रितेश शर्मा ने “देवा श्री गणेशा” गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। सोशल मीडिया पर आधारित समूह गीत में कर्तव्य, उमंग, विशाल मौर्य, दिव्यांश पांडेय, देववीर सिंह और आदर्श पटेल सहित अन्य छात्रों ने आधुनिक जीवन की झलक प्रस्तुत की। “शिक्षा का महत्व” नाटक के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया, जबकि “मोबाइल बुरी बला है” नाट्य-गीत ने वर्तमान समाज की एक गंभीर समस्या को उजागर किया। “दिल है छोटा सा” और “चार युग थीम सॉन्ग” जैसे समूह नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। “स्कूल चले हम” और “हम इंडिया वाले” जैसे देशभक्ति गीतों एवं समूह नृत्यों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। “मोहे मोर बनैहो”, “आयो रे शुभ दिन आयो” और “कजरारे” जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। विशेष आकर्षण के रूप में “वेनिस का व्यापारी” नाटक ने अंग्रेजी साहित्य की झलक प्रस्तुत की। वहीं, “मादक पदार्थों की लत” और “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे नाटकों ने सामाजिक बुराइयों पर तीखा प्रहार किया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” गीत ने सभी का मन मोह लिया।इसके अतिरिक्त, “रंगीलो मारो ढोलना”, “कॉलेज की लड़कियां”, “हर दिन ऐसे जियो”, “नेपाली सॉन्ग”, “मशअप सॉन्ग”, “नारी शक्ति”, “मुकाबला”, “बोलो तारा रा”, “राधा”, “गुर्जर का खर्चा” और हरियाणवी गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान पी.जी. कॉलेज बहराइच के सचिव डॉ. एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर रीमा शुक्ला, स्नेहा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।
पंडित राधेश्याम कॉलेज में वार्षिकोत्सव, छात्रों ने दी प्रस्तुति:नवाबगंज के जमोग चरदा में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












