HomeHealth & Fitnessअनियंत्रित ट्रक ने ली तीन मजदूरों की जान, घर लौटते वक्त हुआ...

अनियंत्रित ट्रक ने ली तीन मजदूरों की जान, घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

रामपुर 33 गांव निवासी विजय (40), देवेंद्र (38) और राजेश (41) ददरी स्थित निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट में मजदूरी करते थे। शनिवार रात करीब 9:30 बजे तीनों एक ही बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे मीरजापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी कला गांव के पास धर्म कांटा के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया सूचना मिलते ही मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बालमुकुन्द मिश्र ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। विधिक कार्रवाई जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments