HomeHealth & Fitnessसाधू सिंह महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा नारी सशक्तीकरण जागरूकता अभियान

साधू सिंह महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा नारी सशक्तीकरण जागरूकता अभियान

बांदा। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी द्वारा प्रेषित पत्र के अनुसार नारी शक्ति वंदना पद यात्रा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आज साधू सिंह महाविद्यालय चंदवारा बाँदा में छात्राओं द्वारा नारी सशक्तीकरण जागरूकता अभियान के तहत रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

जिसमे कॉलेज की प्रबंधक डॉ. कविता सिंह ने नारी सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किये जिन्होंने अपने विचार में शिक्षा ही नारी का उद्धारक है द्य शिक्षा से ही नारी  अपने समाज एवं राजनैतिक क्षेत्रो में नेतृत्व करने की क्षमता प्राप्त कर सकती है द्य अपने उद्बोधन में कहा कि कि नारी सशक्ति वंदना वह है जो महिलाओ को शिक्षित होकर अपने परिवार एवं समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है, साथ ही शिक्षा क्या है ? इस पर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि शिक्षा जो मस्तिस्क को ऊर्जा दे, ह्रदय में करुण व दया प्रदान करे एवं हांथो में कला प्रदान करे और शिक्षा केवल नौकरी के लिए नही बल्कि स्वयं में चेतना पैदा करना और दूसरों पर चेतना डालने की एक शक्ति है ।

नारी शक्ति वंदना पर कहा कि महिलाओ को शिक्षा प्राप्त करना अति आवश्यक है, क्योंकि जिस घर की महिला शिक्षित नही है वह परिवार अपने बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास सही तरीके से नही कर सकती द्य इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. योगेश कुमार श्रीवास्तव प्रवक्तागण अवधेश कुमार प्रजापति श्रीराम पटेल विनय तिवारी कुलदीप तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments