श्यामदेउरवां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम बेलासपुर नरसी से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रामू साहनी पुत्र श्रीराम साहनी के रूप में हुई है, जो ग्राम बेलासपुर नरसी, थाना श्यामदेउरवां का निवासी है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवां प्रभारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव गुप्ता, कांस्टेबल सूरज यादव और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवां में 10 लीटर अवैध शराब बरामद:एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












