बहराइच के में एक दस साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चा अपनी मां के साथ खेत जा रहा था, तभी यह घटना हुई। ग्रामीणों ने बच्चे की चीख सुनकर लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को भगाया। घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार को रिसिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में हुई। राजेंद्र नगर निवासी अकरम अली का दस वर्षीय बेटा शबान अपनी मां के साथ खेत जा रहा था। रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर घाव हो गए। मां के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाया। शबान को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बहराइच में10 साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला:ग्रामीणों लाठी-डंडे लेकर भगाया, चेहरे पर घाव के निशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












