HomeHealth & Fitnessनाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण और 10 लाख की डिमांड, ठाकुरगंज पुलिस ने...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण और 10 लाख की डिमांड, ठाकुरगंज पुलिस ने महिला आरोपी को दबोचा

लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने, मानसिक शोषण करने और 10 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

5 अप्रैल को पीड़ित की मां ने ठाकुरगंज थाना में तहरीर देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा इब्राहिम खान (कक्षा-9 का छात्र) एक महिला के संपर्क में आया, जिसने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। आरोप है कि महिला ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए, उसका मानसिक उत्पीड़न किया और 10 लाख रुपये की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस पंजीकृत किया गया।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 18 अप्रैल 2026 को बालागंज चौराहा स्थित शनि देव मंदिर के पास से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रिया देवी और कांस्टेबल अनामिका देवी शामिल रहीं।गिरफ्तार आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments