HomeHealth & Fitness'जन-कल्याण ' अभियान के तहत तेलीबाग लेबर अड्डे पर श्रमिकों को किया...

‘जन-कल्याण ‘ अभियान के तहत तेलीबाग लेबर अड्डे पर श्रमिकों को किया जागरुक

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन-कल्याण के’ अभियान के तहत शनिवार को मलिहाबाद विकास खण्ड कार्यालय में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार, श्रमिक पंजीयन, पात्र श्रमिकों के योजनाओं में श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान 5 से 22 जून तक चलाया जा रहा है। 

लेबर अड्डा-तेलीबाग, में आज  श्रमिकों को उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी  दी गई। असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों, गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना तथा लघु-व्यापारी मानधन योजना को लेकर उन्हें जागरूक किया गया।  

साथ ही व्यावसायिक सुरक्षा पर कार्यशाला मे महिला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल तथा महिला श्रमिक सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments