HomeHealth & Fitnessआग ने उजाड़ दिया आशियाना,विधायक रोमी साहनी बने सहारा

आग ने उजाड़ दिया आशियाना,विधायक रोमी साहनी बने सहारा

पलिया-खीरी,05 जून(तरुणमित्र)। ग्राम पुरनपुरवा टापर ( पटिहन) निवासी संतराम पुत्र रामप्रसाद के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब अचानक हुई आगजनी की घटना में उनका पूरा घर जलकर राख हो गया। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले संतराम के सामने एक पल में जीवनभर की मेहनत खत्म हो गई। घर में रखा सामान, राशन और आशियाना सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया।

घटना के बाद संतराम की बेटी ने फोन कर पलिया विधायक रोमी साहनी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विधायक रोमी साहनी ने तत्काल संबंधित लेखपाल को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए और स्वयं भी बिना देर किए पीड़ित परिवार के बीच पहुंच गए।

मौके पर जो दृश्य था, उसने सभी की आंखें नम कर दीं। भीषण गर्मी में परिवार के सिर पर छत नहीं बची थी, खाने के लिए राशन तक नहीं था और पांच बेटियों के भविष्य की चिंता माता-पिता के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।

पीड़ित परिवार की स्थिति देखकर विधायक रोमी साहनी ने संतराम की पत्नी सोनी देवी को तत्काल ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि परिवार अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सके। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से दो आवास तथा सोलर लाइट उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments