Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 157 लीटर अवैध शराब बरामद:3 हजार किलो लहन नष्ट; चार...

बस्ती में 157 लीटर अवैध शराब बरामद:3 हजार किलो लहन नष्ट; चार अलग-अलग मामला दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी और छावनी थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने माझा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 157 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और 3 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। संयुक्त टीम ने दबिश के दौरान चार अवैध शराब भट्ठियों को भी तोड़ा। यह कार्रवाई अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। छावनी थाने में इस संबंध में चार अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान रेडवल गांव से राममिलन नामक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र के छितौना माझा से संबंधित है, जहां पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments