Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबई में फंसे सिद्धार्थनगर का युवक, सामने आया वीडियो:एजेंसी पर धोखाधड़ी और...

दुबई में फंसे सिद्धार्थनगर का युवक, सामने आया वीडियो:एजेंसी पर धोखाधड़ी और भूखा रखने का आरोप


सिद्धार्थनगर जिले के मोहम्मद रियाज का दुबई से एक वीडियो सामने आया है। रियाज ने एक एजेंसी पर धोखाधड़ी और उन्हें भूखा रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, संबंधित कंसल्टेंसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। वीडियो में रियाज ने आरोप लगाया है कि ‘खान इंटरनेशनल मैनपॉवर कंसल्टेंसी’ ने उनसे 1 लाख रुपए लिए थे। दुबई पहुंचने के बाद उन्हें एक अस्थायी शेड में रहने को मजबूर किया गया है, जहाँ अब उनके पास राशन भी खत्म हो गया है। रियाज के अनुसार, उन्हें ग्लास कटर के काम के लिए भेजा गया था, लेकिन दुबई में उनसे रेगिस्तान में घर निर्माण में बालू और मौरंग का काम करवाया जा रहा है। रियाज ने यह भी बताया कि उनके साथ आए तीन अन्य लोग, मिंटू पटवा, पिंकू प्रजापति और मदन गोपाल भी इसी तरह फंसे हुए हैं। उन्हें ऐसी जगह पर रखा गया है जहाँ वाई-फाई नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं है। इस मामले पर खान इंटरनेशनल मैनपॉवर कंसल्टेंसी के कथित असिस्टेंट मैनेजर शाहिद एच खान ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि विदेश जाने पर शुरुआती प्रक्रिया के तहत कामगारों को 10 से 12 दिनों तक कंपनी के बाहर अस्थायी आवास में रखा जाता है। इसके बाद उनका इकामा (रेसिडेंस परमिट) और हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कंपनी के मुख्य कार्यस्थल पर ले जाया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments