Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू कटान तटबंध से 20 मीटर दूर:जलस्तर लाल निशान की ओर बढ़ा,...

सरयू कटान तटबंध से 20 मीटर दूर:जलस्तर लाल निशान की ओर बढ़ा, किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज कटान तटीय गांवों के लिए चिंता का कारण बन गया है। विक्रमजोत क्षेत्र के भौसिया, कंहईपुर और रैदासपुर गांवों के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। हालत यह है कि सरयू बीडी तटबंध से महज 20 से 25 मीटर की दूरी पर पहुंच गई है। नदी के तटबंध के करीब पहुंचने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते रोका नहीं गया तो तो नदी तटबंध तक पहुंच सकती है, जिससे आसपास के गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। कंहईपुर निवासी सूरजपाल और भौसिया के राजू सिंह व कुंवर सिंह ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम और बचाव कार्य तेज करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि लगातार जमीन कटने से उनकी आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दुबौलिया में चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही सरयू दूसरी ओर, दुबौलिया क्षेत्र में भी सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या के अनुसार बुधवार शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.01 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.73 मीटर से 72 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन चेतावनी बिंदु से 24 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे माझा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सुबिका बाबू और टेढ़वा समेत कई गांवों में नदी का फैलाव जारी है। नाव से लाना पड़ रहा चारा, 50 परिवारों पर विस्थापन का खतरा बढ़ते जलस्तर का असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। पशुपालकों को नाव के सहारे पशुओं के लिए चारा लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो 50 से अधिक परिवारों के विस्थापन की नौबत आ सकती है। प्रशासन बोला- स्थिति पर लगातार नजर बाढ़ खंड के अवर अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि कटान प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं और प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments