Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच: 15 दिनों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रहने को मजबूर...

बहराइच: 15 दिनों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण; विरोध प्रदर्शन, विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी

रिपोर्ट: संतोष मिश्रा, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

बहराइच। जनपद बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र के करीम गांव में पिछले 15 दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। लगातार बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और “विद्युत विभाग मुर्दाबाद” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments