Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)संजना गौतम ने हाई स्कूल में 92% अंक प्राप्त किए:परतावल के निजी...

संजना गौतम ने हाई स्कूल में 92% अंक प्राप्त किए:परतावल के निजी कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहीं


परतावल विकास खंड क्षेत्र के आर के इंटरमीडिएट कॉलेज का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। हाई स्कूल की छात्रा संजना गौतम ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। हाई स्कूल में इकरा ने 83.5% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और आफरीन परवीन ने 83.33% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अमीना खातून 82.5% अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि राशिदा खातून ने 81.5% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। अन्य छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आशिक अली ने मेडल, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हिन्द अभिमान फाउंडेशन के डायरेक्टर ने भी टॉपर बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समाजसेवी रामसुरत यादव, जवाहिर यादव, बच्चों के अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments