#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के सल्टौआ गोपालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, आग धीरे-धीरे फैलते हुए स्वास्थ्य केंद्र के पीछे खड़ी एक एम्बुलेंस तक पहुंच गई। इससे एम्बुलेंस भी आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग को भी बुलाया गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सल्टौआ गोपालपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग:एम्बुलेंस भी चपेट में आई, दमकलकर्मियों ने बुझाई आग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












