HomeHealth & Fitnessछात्रों को मिला केरियर काउंसलिंग में विषय विशेषज्ञ का मार्गदर्शन

छात्रों को मिला केरियर काउंसलिंग में विषय विशेषज्ञ का मार्गदर्शन

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट ।माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कैरियर काउंसलिंग “Pathway After 12th” का आयोजन होटल क्लार्क में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर की निदेशक मेजर डॉ विभा दत्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में कठिन परिश्रम अति आवश्यक है। आज का कठिन परिश्रम कल आपको उन्नति के सोपान पर लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता है, जितना संघर्ष करने वाले छोड़ दिया करते हैं। छात्र जीवन में आज आपके सामने दो विकल्प हैं या तो आप परिश्रम करें अथवा मोज मस्ती करें। अगर आप मोज मस्ती में अपना कीमती समय बर्बाद करते हैं तो भविष्य निश्चित ही अंधकारमय होगा।
केरियर काउंसलिंग के विभिन्न सत्र में इंजीनियरिंग, फार्मा, मेडिकल, कानून, प्रबंधन, पैरामैडिकल, होटल मैनेजमेंट, बैंकिंग सहित अन्य क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के दृष्टिगत अपने मार्गदर्शन एवं विचार व्यक्त किए।
मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय, दीन दयाल उपाध्याय विद्यालय, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, प्रो० राकेश तिवारी, प्रो० गोविंद पांडेय, प्रो० मनीष श्रीवास्तव, प्रो० अनुभव त्रिपाठी, प्रो० मनोज कुमार सागर, डॉ० ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ० कनकना चक्रवर्ती, वेद प्रकाश केशरवानी, सी० पी० हिंगुरानी, प्रो० एस० के० मिश्रा, प्रो० अनुपम साहू, महाप्रबंधक भारतीय संचार निगम लिमिटेड, विद्यानंद, वरुण बेवरेज के प्रबंधक हिमांशू ठाकुर, डॉ० आशीष रंजन, होटल मेरीयट प्रबंधक भारत गौरव, चार्टर्ड एकाउंटेंट अभिजीत शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डी० डी० यू० प्रो० अनुभूति दुबे, प्राचार्य, गुरु गोरखनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज डॉ० गिरधर वेदांता सहित विभिन्न शिक्षाविद एवं विषय विशेषज्ञों ने छात्रों के जिज्ञासा को शांत करने हेतु प्रश्नों के उत्तर प्रदान किए एवं भविष्य में आने वाली अड़चन को कैसे दूर किया जाए इसकी छोटी-छोटी टिप्स प्रदान की।
कार्यक्रम में आर० पी० एम० ग्रुप के चेयरमैन अजय शाही, नवल्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ० संजयन त्रिपाठी, सेंट्रल एकेडमी ग्रुप चेयरमैन सृजन त्रिपाठी के सम्बोधन ने छात्र-छात्राओं को एक नवीन दिशा प्रदान की। करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
इस अवसर पर बीआईटी संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, निदेशक डा0रूप रंजन, सी०टी०ओ० विजय कुमार श्रीवास्तव, फार्मेसी संस्थान के निदेशक डॉ आशीष सिंह, डॉ० अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, ऐहराज महमुद सिद्धीकी संतोष त्रिपाठी, प्रो० डा० शोभा लाल, अंकुर कुमार, उज्जवल श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, विजयकांत यादव, अंकित पांडेय,सहित सभी संस्थाओं के विभागाध्यक्ष शिक्षक कर्मचारियों उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments