नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। शनिवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगी, जिसके बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
इस निर्णय का सीधा लाभ देशभर के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि के ऐलान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला राहत भरा माना जा रहा है। खासतौर पर बढ़ती महंगाई के बीच यह वृद्धि उनकी आय में कुछ संतुलन लाने में मदद करेगी।
सरकार के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जनवरी, फरवरी और मार्च के तीन महीने का बकाया भी दिया जाएगा। यह बकाया राशि अप्रैल के वेतन के साथ या उसके बाद जारी की जा सकती है, जिससे कर्मचारियों को एकमुश्त अतिरिक्त रकम मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, जो अब बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। इसी तरह पेंशनभोगियों को उनकी मूल पेंशन पर 60 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।
केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों को दी राहत, महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












