Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद:बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त पॉक्सो एक्ट...

श्रावस्ती में नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद:बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त पॉक्सो एक्ट में पकड़ा गया, परिवार को दी थी धमकी


श्रावस्ती पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर थाना इकौना पुलिस टीम ने की। यह मामला 8 अप्रैल 2026 को पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना इकौना में दर्ज किया गया था। पिता ने अपनी तहरीर में बताया था कि 31 मार्च 2026 को अभियुक्त उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने पीड़ित परिवार को फोन पर धमकी भी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा जांच के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित ढूंढ निकाला। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 जोड़ी गईं। इसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल चौहान पुत्र ननके चौहान के रूप में हुई है, जो बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के झूला घाट गांव का निवासी है। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments