Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)'लेखपाल SC-ST एक्ट में फंसाने की देते है धमकी':बस्ती में पीड़ित बोला-...

‘लेखपाल SC-ST एक्ट में फंसाने की देते है धमकी’:बस्ती में पीड़ित बोला- 50 हजार के घूस की मांग की; एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में एक लेखपाल के घूस मांगने व फर्जी मुकदमें में फंसानें की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने अपने हल्का लेखपाल पर यह गंभीर आरोप लगाए है। शिकायतकर्ता ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता की पहचान अच्युतानंद के रूप में हुई है, जो हरैया तहसील के दौलतपुर गांव के रहने वाले है। अच्युतानंद के अनुसार, उनके घर का निर्माण लगभग 20-25 वर्ष पुराना है। लेखपाल इंद्र नारायण गौतम इस निर्माण को हटवाकर सड़क बनाना चाहते हैं। यह मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित ने बताया कि एसडीएम ने न्यायालय वाद के आधार पर निर्माण को प्रभावित न करने के निर्देश भी दिए थे। एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी पीड़ित के अनुसार 22 मार्च को लेखपाल इंद्र नारायण गौतम ने अच्युतानंद को फोन कर गांव के बाहर बुलाया। वहां उन्होंने 50 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि पैसे न देने पर लेखपाल ने निर्माण ध्वस्त कराने और एससी-एसटी एक्ट के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। अच्युतानंद ने यह भी कहा कि लेखपाल इंद्र नारायण गौतम पांच वर्षों से अधिक समय से इसी हल्के में तैनात हैं। नियम के अनुसार, किसी भी लेखपाल की एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक तैनाती नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों ने लेखपाल को हटाने के लिए संयुक्त हस्ताक्षर कर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज यह शिकायत फिलहाल तहसील स्तर पर लंबित है। इस संबंध में तहसीलदार अभयराज ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सत्येंद्र कुमार ने भी शिकायत की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। लेखपाल इंद्र नारायण गौतम से बात करने पर उन्होंने सभी आरोपों को असत्य एवं निराधार बताया। फिलहाल, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments