श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नटवा में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें महिला अपराध, साइबर अपराध, यातायात नियमों और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसओ सिंह ने यह भी जानकारी दी कि थाने पर एक मिशन शक्ति केंद्र संचालित है, जहाँ महिलाओं को कानूनी सलाह और सहायता आसानी से उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे निसंकोच पुलिस से संपर्क करें। इस जागरूकता अभियान में उपनिरीक्षक शाक्षी सिंह, हेड कांस्टेबल उमा देवी और कांस्टेबल प्रतिमा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक:नटवा में बहू-बेटी सम्मेलन में दी गई योजनाओं और अधिकारों की जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












