Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में टायर फटने से पेड़ से टकराई कार:एक युवक सहित तीन...

बस्ती में टायर फटने से पेड़ से टकराई कार:एक युवक सहित तीन घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा के पास एक चलती कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे जो बस्ती से सिद्धार्थनगर की ओर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सिद्धार्थनगर के इटवा निवासी मयंक जायसवाल के रूप में हुई है। कार में सवार आदर्श जायसवाल और आशीष कुमार (निवासी झकरहिया, ढेबरुआ) को हल्की चोटें लगी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है। सड़क पर बाधित यातायात को सुचारु करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार अस्पताल में जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments