निचलौल क्षेत्र के दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज, बरोहिया ढाला परिसर में भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस पर एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सनातन ब्राह्मण महा संस्था और नेशनल मानवाधिकार जिला इकाई, महाराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विप्र समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई। आयोजन में उपस्थित प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें भगवान परशुराम का चित्र भी प्रदान किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को संगठित कर संस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध वर्गों ने सामाजिक चुनौतियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर नेशनल मानवाधिकार के राष्ट्रीय महासचिव पंडित दिग्विजय दुबे, सनातन ब्राह्मण संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक पंडित नवदेश्वर शुक्ला, सच्चिदानंद पांडे, ललित उपाध्याय, मृत्युंजय तिवारी, मनोज तिवारी, नीरज कुमार चौरसिया, प्रदीप चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, दिनेश कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त पंडित नर्वदेश्वर शुक्ल, आलोक पति त्रिपाठी, अनुप कृष्ण उपाध्याय, अनुप पांडेय, दिग्विजय नाथ उपाध्याय, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, गौरव दूबे, अवधेश पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजन मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन भगवान परशुराम के जयघोष के साथ हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर भव्य आयोजन:निचलौल में विप्र समाज ने एकता का संकल्प लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












