लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सफायर कट TDL कॉलेज के सामने ग्राम कबीरपुर के पास एक युवक नाम पता अज्ञात उम्र करीब 35 वर्ष का शव क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा मिला जिसको किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाना प्रतीत हो रहा, अज्ञात शव की पहचान कराने पर मृतक की पहचान प्रत्यूष चंद्र पांडे पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र पांडे निवासी ग्राम दमकी थाना निचलील जिला महाराजगंज के रूप में हुई।
वहीं गोसाईगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरज उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 ब्राह्मदीन निवासी थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ उम्र लगभग 45 वर्ष बसरहिया रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन से टकरा गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आईं तथा मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसका उपचार नूर मंजिल लखनऊ से चल रहा था। मृतक के भाई नीरज एवं तीरथ को फोन के माध्यम से सूचना दी गई, पंचायतनामा भरकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।












