ठूठीबारी। कोतवाली ठूठीबारी के नव नियुक्त थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सोमवार को आनंद सभागार में स्थानीय मीडियाकर्मियों से पहली औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय पुलिसिंग पर जोर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल से कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने ठूठीबारी को एक मॉडल क्षेत्र बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की और बताया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस ने मीडिया से मिले सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन पर अमल का आश्वासन दिया। मीडियाकर्मियों ने राजाबारी पिकेट पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित कराने का मुद्दा उठाया। इस पर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष पटेल, उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा, महिला उपनिरीक्षक खुशबू, विक्की कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, निलेश पाण्डेय, मनोहर यादव, बलवन्त यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश रौनियार, धर्मेंद्र गुप्ता, विप्लव मद्देशिया, आकाश कश्यप, आशुतोष रौनियार, विशाल रौनियार, राजकुमार गुप्ता, विनय साहनी, प्रवीण मिश्रा, सतीश निगम समेत क्षेत्र के कई मीडियाकर्मी भी इस बैठक में शामिल हुए।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में नए थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने मीडिया से:आपसी समन्वय व सक्रिय पुलिसिंग से अपराधमुक्त क्षेत्र बनाने का दिया भरोसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












