#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जिले के कई हिस्सों में बिजली कटौती के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिसमें विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है। रुधौली, कलवारी, हरैया, कप्तानगंज, हरदी और विक्रमजोत सहित दर्जनों फीडरों पर ग्रामीणों को 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शाम को बिजली कट जाती है और आधी रात के बाद ही आपूर्ति बहाल होती है, वह भी सुचारू रूप से नहीं। बिजली न होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में खाना बनाने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा केरोसिन की आपूर्ति बंद किए जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कई लोग शाम को मोमबत्ती के सहारे अपने घरों में उजाला कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से वे परेशान हैं, लेकिन बिजली विभाग के उच्च अधिकारी फोन नहीं उठाते। कई बार तो उनके फोन स्विच ऑफ मिलते हैं। सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित होने के बावजूद, ग्रामीणों को निर्धारित समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है। विभाग द्वारा रोस्टिंग और मरम्मत के नाम पर 6 से 8 घंटे तक बिजली काटी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें शेड्यूल के अनुसार बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान:कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन, मोमबत्ती से कर रहे उजाला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












