Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना-पयागपुर मार्ग पर टेंपो-बाइक की टक्कर:हादसे में चार लोग गंभीर रूप से...

इकौना-पयागपुर मार्ग पर टेंपो-बाइक की टक्कर:हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी


श्रावस्ती के इकौना-पयागपुर मार्ग पर सोमवार को एक टेंपो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। मदारा चौकी के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक पर 18 वर्षीय सुरेश सिंह (निवासी भगवानपुर बनकट) और 22 वर्षीय राजेंद्र (निवासी टंडवा महंथ, थाना इकौना) सवार थे। ये दोनों पयागपुर की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे टेंपो में 18 वर्षीय चालक सतीश और 9 वर्षीय रमेश (दोनों पुत्र राम केहर, निवासी सहदेई, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच) सवार थे। वे किसी काम से इकौना आ रहे थे। मदारा के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने बाइक सवार राजेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। टेंपो चालक सतीश और रमेश सहित अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments