श्रावस्ती के नासिरगंज चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है। इसके कारण रात के समय चौराहे पर घना अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हाईमास्ट लाइट वर्ष 2023-24 में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत स्थापित की गई थी। चौराहे पर अंधेरा रहने से रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने इस स्थिति पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं व्यक्त की हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद रजा, नौशाद, शबाब, अशफाक रज़ा, लवकुश और राजू सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द हाईमास्ट की लाइटें ठीक कराकर चालू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
नासिरगंज चौराहे की हाईमास्ट लाइट बंद:कई महीनों से खराब, राहगीरों को परेशानी; दुर्घटना का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












