रामनगर सेमरा नानपारा में सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। रैली के दौरान बच्चों ने ‘हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है’, ‘आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे’, ‘पढ़ी लिखी नारी घर घर की उजियारी’, ‘शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे’ जैसे नारे लगाए। इसके अतिरिक्त ‘एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा’ और ‘हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’ जैसे संदेश भी दिए गए। यह जागरूकता रैली कस्बे के बक्सी गांव रोड, थाना रोड, हज्जिन मस्जिद चौराहा, चौक घंटाघर, छावनी चौराहा और मिर्जापुर रोड सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी। रैली का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय से हुआ, जिसे क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा और प्रधानाचार्या ज्ञानवती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर और किसान मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सालमा बेगम, मंसूर अहमद, अखिलेश कुमार, वकील अहमद, रशीद अहमद, फातिमा तबस्सुम, सुरजीत कुमार यादव, शैलेश कुमार मौर्य, राम धीरज यादव, राजा बाबू, रजनीश पाठक और विकास सहित कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली:सर्व शिक्षा अभियान के तहत दिया जागरूकता का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












